Surgical Strike पर सवाल उठाकर कांग्रेस में ही अकेले पड़े दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश ने कहा- यह उनके निजी विचार

By अंकित सिंह | Jan 24, 2023

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद उनकी पार्टी कांग्रेस भी असहज स्थिति में दिखाई दे रही है। सरकार पर निशाना साधते-साधते उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी सुबूत मांग लिया। अब दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है। पूर्व सेना के अधिकारियों ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर नाराजगी जताई है। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस भी अब दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा करती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस की ओर से साफ तौर पर कहा जा रहा है कि यह दिग्विजय सिंह के निजी विचार है। दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि दावा किया जाता है कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक किया लेकिन इसके सबूत कहा है। 

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir: लोगों के सामने राहुल गांधी ने उठाया स्टेटहुड का मुद्दा, बोले- इसे बहाल कराने में हम पूरा दम लगा देंगे

जम्मू कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा। अपनी टिप्पणियों से अकसर विवाद पैदा करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा