दिग्विजय सिंह ने साधा सिद्धू पर निशाना, कहा- अपने इमरान भाई को समझाइए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

नयी दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले पर बयान को लेकर विरोधी पार्टियों की ओर से आलोचना का सामना कर रहे पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर अब उनकी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ही निशाना साधा है। उन्होंने उन पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि ‘सिद्धू जी, अपने इमरान भाई को समझाइए क्योंकि उसकी वजह से ही आपको गाली पड़ रही है।’ सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने देश में मौजूद आतंकवादियों हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत के सुपुर्द कर देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘क्या हम एक भारतीय के तौर पर निर्दोष कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों का उत्पीड़न रोक नहीं सकते? क्या हम कश्मीरियों सहित कश्मीर चाहते हैं या कश्मीरियों के बिना कश्मीर चाहते हैं? एक राष्ट्र के तौर पर हमें यह तय करना होगा।’’

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले पर भारत के जवाब से घबराए इमरान खान, कहा 'बातचीत के लिए तैयार'

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सिद्धू के बयान के बारे में पूछे जाने पर सोमवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘इस देश में सभी को बोलने की आजादी है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में जो भी है, चाहे वह कांग्रेसी है या गैरकांग्रेसी है, उस व्यक्ति को देश की भावना के अनुरुप बोलना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी देश की भावना के खिलाफ जाकर बोलने का कोई अधिकार है।’’

गौरतलब है कि पंजाब सरकार में मंत्री सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि कुछ लोगों की करतूत की वजह से किसी एक देश को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी