दिग्विजय सिंह पहुँचे चुनाव आयोग, भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए आरोप

By दिनेश शुक्ल | Oct 16, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव के दौरान भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किए जाने को लेकर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को निर्वाचन आयोग पहुँचे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के चुनाव आयोग प्रभारी जेपी धनोपिया ने  विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती वीरा राणा से की। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से जिन विधानसभाओं में व्यापक रूप से अनियमितताएं हो रहीं उस सम्बंध में विस्तृत चर्चा की। जिसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती राणा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से  लेते हुए आश्वस्त किया है कि वे इन सभी मामलों में तत्काल कार्यावाही करेंगी।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला