दिग्विजय सिंह के बयान को भाजपा ने बताया और गैर जिम्मेदाराना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा और आईएसआई में संबंध होने के आरोप को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए भगवा दल ने सोमवार को उनके बयान को निंदनीय और शर्मनाक बताया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि यह बयान निंदनीय, शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है। वे (दिग्विजय सिंह) कांग्रेस के नवरत्नों में से एक हैं, वे कोई साधारण नेता नहीं हैं। इस पर सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नौ रत्न हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में आते-आते, पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बयान कांग्रेस के नवरत्न नेता देते हैं, वह पाकिस्तान के खबरिया चैनल की हेडलाइन में आता है और कई बार इमरान खान इस बयान को उद्धृत करते नजर आते हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के बयान में कितनी सच्चाई, क्या पाक ISI से पैसा लेती हैं बीजेपी?

उन्होंने सिंह कि गुलाम नबी आजाद, मणिशंकर अय्यर जैसे नेताओं को ऐसा नवरत्न करार दिया जिस पर पाकिस्तान को गर्व होगा। पात्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने सवाल किया कि दिग्विजय सिंह को कैसे मालूम हुआ कि पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिये जासूसी करने वालों में मुसलमान कितने हैं और हिन्दू कितने हैं? संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उस राजनीतिक पार्टी पर ऐसे आरोप लगाना, अनर्गल बयानबाजी करना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है जो आज जनता के आशीर्वाद के कारण हिंदुस्तान की सत्ता में है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नवरत्न नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से घृणा करते-करते लक्ष्मण रेखा लांघ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक दिग्विजय सिंहका सवाल है, तो उनके लिये ज़ाकिर नाइक शांति दूत है और हम सब जासूस हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पूरे देश में अच्छा माहौल है। जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ेगा इसको लेकर हर कोई खुश है। ऐसे में रंग में भंग डालने की कोशिश और पाकिस्तान की आवाज में बोलने की कोशिश कांग्रेस पार्टी, दिग्विजय सिंह और कुछ लोग ही कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एक कथित वीडियो में बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह को यह कहते दिखाया गया है कि भाजपा के आईएसआई के साथ संबंध हैं। बाद में सिंह ने कहा है कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: सिंधिया की दावेदारी पर बोले कमलनाथ के मंत्री, बिना मैडम की इच्छा के कुछ होने वाला नहीं

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि देश के राजनीतिक नक़्शे में लगभग सिमट चुकी कांग्रेस से सकारात्मक राजनीति की उम्मीद की जा रही थी परन्तु अभी भी पार्टी जातिवादी, तोड़ने वाली, नकारात्मक राजनीति में ही लिप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नकारात्मकता- अराजकता है तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी की वजह से है। उन्होंने कहा कि पूरा देश भाजपा-आरएसएस की देशभक्ति जानता है। हुसैन ने जोर दिया कि दिग्विजय सिंह खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं तथा वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। हुसैन के अनुसार, इसीलिए पाकिस्तान ने राहुल गांधी को उद्धृत किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ऐसे नेता हैं जो ओसामा जी और हाफिज़ जी कहते रहे हैं तथा सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं। हुसैन ने कहा कि सिंह और उनके नेता वह बोलते हैं जो पाकिस्तान चाहता है इसलिए ऐसे नेता को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड