बढ़ते ‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण पर बोले दिग्विजय सिंह, कहा- उपचार के लिए जरूरी इंजेक्शन बाजार से गायब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को दावा किया कि कोविड-19 का इलाज करा रहे या ठीक हुए कुछ व्यक्तियों में हो रहे दुर्लभ म्यूकरमाइकोसिस यानी ‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण के उपचार के लिए जरूरी ‘एम्फोटेरिसिन’ इंजेक्शन अचानक बाजार से गायब हो गये हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने कहा कि समाचार माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि प्रदेश में कोविड के बाद ‘ब्लैक फंगस’ बीमारी तेजी से फैल रही है और अकेले भोपाल शहर में ही 70 से ज्यादा ‘ब्लैक फंगस’ के ज्ञात मरीज हैं जिनमें से 23 शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती हैं।

इसे भी पढ़ें: अनुपम खेर कोरोना मरीजों की मदद के लिए आये सामने, ऑक्सीजन और दवा की दान

उन्होंने लिखा, ‘‘जिस तरह से मध्य प्रदेश में कोविड के उपचार हेतु उपयोगी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है और नकली इंजेक्शन के धंधे में कई लोग शामिल पाये गये हैं, उससे आशंका उत्पन्न होती है कि कहीं एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन की भी कालाबाजारी और नकली इंजेक्शन का कारोबार प्रारंभ न हो गया हो।’’ दिग्विजय ने कहा, ‘‘मेरा आपसे (मुख्यमंत्री चौहान) अनुरोध है कि ‘ब्लैक फंगस’ के उपचार हेतु जरूरी इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन की मरीजों के लिए अस्पतालों के माध्यम से आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं इसकी कालाबाजारी और नकली दवा के कारोबार को रोकने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाने का कष्ट करें।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण Blast, 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल

Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा

NIA terror conspiracy case में अमेरिकी Matthew VanDyke को Delhi Court से मिली जमानत