congress president election। 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे दिग्विजय सिंह, शशि थरूर से मुकाबला

By अंकित सिंह | Sep 29, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस के बीच अब यह साफ हो गया है कि दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र हासिल कर लिया। दिग्विजय सिंह के मुताबिक वे 30 सितंबर यानी कि कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी का कांग्रेस आलाकमान की ओर से भी समर्थन है। दिग्विजय सिंह को गांधी परिवार का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। पहले अशोक गहलोत का नाम चल रहा था। हालांकि, जिस तरीके से राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम हुआ, उसके बाद से गांधी परिवार की ओर से उन्हें समर्थन नहीं मिला। यही कारण है कि अशोक गहलोत फिलहाल नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने जा रहे हैं। खबर तो यह भी है कि अशोक गहलोत दिल्ली में हैं। लेकिन उन्हें सोनिया गांधी से मुलाकात का समय नहीं मिला है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष बनने का इच्छुक नहीं, MP पर ध्यान देना चाहता हूं: कमलनाथ

दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की खबर बुधवार को ही आ गई थी। हालांकि, औपचारिक तौर पर आज उन्होंने इस बात का ऐलान किया है। खबर यह भी थी कि अशोक गहलोत को मनाने की कोशिश की जा रही है। मुकुल वासनिक ने अशोक गहलोत से मुलाकात भी की थी। लेकिन इस मुलाकात के बाद क्या कुछ हुआ है, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। इससे पहले कांग्रेस के लिए संकटमोचक माने जाने वाले एके एंटनी ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। एके एंटनी ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। बावजूद उन्हें कल आलाकमान की ओर से याद किया गया था और वे दिल्ली पहुंचे थे। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद एके एंटनी ने कहा था कि हमारे बीच राजनीतिक बातचीत हुई है। एके एंटनी ने पवन कुमार बंसल से भी मुलाकात की थी। 

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं