दिग्विजय सिंह का विवादित दावा, गोमांस खाने के पक्षधर थे सावरकर

By सुयश भट्ट | Dec 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फिर एक विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने दावा किया कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आगे कहा किसावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई परहेज नहीं है।

इसे भी पढ़ें:मौत से जीता नवजात बना पृथ्वीराज, दफन रहने के बाद भी लेता रहा सांस 

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लिखा है कि गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है। वह कहां से हमारी माता हो सकती है। उसके गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने यह भी दावा किया है कि ये सभी बयान सावरकर के हैं और इनमें से एक भी वाक्य उनकी राय नहीं है। इसलिए, एक बार फिर, हिंदुओं और हिंदुत्व के बीच अंतर का मुद्दा चर्चा में आने की संभावना है और उत्तर प्रदेश चुनाव की पृष्ठभूमि में इस मुद्दे पर गरमागरम चर्चा के संकेत हैं।

इसे भी पढ़ें:पत्नी से परेशान पीड़ित ने की आत्महत्या, वीडियो के द्वारा परिजनों को दिया मरने से पहले संदेश 

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह देश विविध है और प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग रीति-रिवाज और प्रथाएं हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि किसी भी शास्त्र में इसका उल्लेख नहीं है कि गोमांस नहीं खाना चाहिए और कई हिंदू इससे सहमत नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि कई हिंदू गोहत्या के खिलाफ हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी