NMP को लेकर PM मोदी पर बरसे दिग्विजय, बोले- 70 सालों में कुछ नहीं हुआ तो क्या बेच रहे हैं ?

By अनुराग गुप्ता | Sep 02, 2021

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1947 से लेकर 2014 तक राष्ट्र निर्माण में पीएसयू और पब्लिक सर्विस के जो प्रोजेक्ट बनाए हैं (बाध, रेलवे लाइन, ट्रेन, एयरपोर्ट्स) उन सबको बेचने के लिए राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन की घोषणा की। लायक बेटे और नालायक बेटे में यही फर्क होता है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने दल बदलने वाले विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी 

वहीं, कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने तीखा हमला करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को एक अर्थशास्त्री के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह विफल होंगे जैसा कि वह नोटबंदी के दौरान हुए थे। वासनिक ने कहा था कि भारत की गाढ़ी कमाई से बनाई गई सम्पत्तियों की बिक्री सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी कृत्य है। आजादी के बाद 67 सालों में बनाई गई राष्ट्र की संपत्ति बेची जा रही है और हम जानते हैं कि मोदी के कुछ दोस्त ही इन्हें हड़प लेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता