Homemade Oil for Long Hair: Hair Fall होगा जड़ से खत्म, मिलेगा गजब का Hair Growth, घर पर बनाएं यह चमत्कारी Natural Oil

By अनन्या मिश्रा | Mar 17, 2026

आजकल भागदौड़ और प्रदूषण भरी जिंदगी में बालों की समस्या होना आम बात हो गई है। वहीं मार्केट में मिलने वाले सीरम और महंगे हेयर ऑयल्स भी केमिकल्स से भरे होते हैं। जोकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप हेयर फॉल को रोकने के लिए और हेयर ग्रोथ के लिए घर पर कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं।

तैयार करें जादुई हेयर ऑयल

इस तेल को तैयार करना बहुत ही आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें आपकी रसोई में ही मिल जाएगी।

सामग्री

नारियल तेल- 200 मिली

कैस्टर ऑयल- 50 मिली

कलौंजी- 2 बड़े चम्मच

सूखी रोजमेरी की पत्तियां- 2-3 बड़े चम्मच

मेथी दाना- 3-4 बड़े चम्मच

ताजा करी पत्ता- 1 कप

ऐसे बनाएं यह तेल

सबसे पहले एक पैन लें और इसमें सभी चीजों को एकसाथ डालें।

अब करीब 15 से 20 मिनट तक इसको धीमी आंच पर अच्छे से उबालें।

जब सभी चीजों का सत्व तेल में मिल जाएगा, तो गैस बंद करके इसको ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

ठंडा होने के बाद इसको छानकर एक कांच के कंटेनर या बोतल में भरकर रख लें।

इस तेल को बनाकर आप 2 से 3 महीने तक के लिए स्टोर कर सकती हैं।

बालों के लिए फायदे

नारियल तेल गहराई से बालों को मॉइस्चराइज करता है। वहीं प्रोटीन की कमी को रोकता है और बालों को टूटने से भी बचाता है।

कैस्टर ऑयल में रिकिनोलेइक एसिड पाया जाता है। जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और नए बालों को उगाने में सहायक होता है।

मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह झड़ते बालों को रोकने और डैंड्रफ को दूर करने का रामबाण इलाज है।

कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाती है और बालों को जड़ों से काला व घना बनाती है।

वहीं सूखी रोजमेरी की पत्तियां तेल के उत्पादन को संतुलित करने के साथ बालों की ग्रोथ के लिए जानी जाती है।

करी पत्ती में अमीनो एसिड और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। यह बालों के फॉलिकल्स को पोषण देकर पतला होने से रोकती है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में BJP 180 पार, फिर भी Mamata Banerjee का दावा- रुझान पलटेगा, TMC ही जीतेगी

No Marriage Trend: क्यों युवाओं के लिए शादी अब जरूरत नहीं, सिर्फ एक ऑप्शन बनकर रह गई?

सब बंगाल में लगे रहे, इधर पेरियार-आंबेडकर के चेला ने कैसे खेला कर दिया, थलापति के तमिलनाडु विजय की इनसाइड स्टोरी

बंगाल में सत्ता का खेला: BJP बहुमत की ओर, Asansol Counting Centre पर भयंकर झड़प और तोड़फोड़