कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोलीं शीला दीक्षित, हम सातों सीटों पर करेंगे जीत हासिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से पार्टी उम्मीदवार शीला दीक्षित ने देश को बचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से मौजूदा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को कहा। उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करते हुए दीक्षित ने भरोसा जताया कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराएंगी और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

बुराड़ी में अपने चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां अपने लिए वोट मांगने नहीं आयी हूं। मैं चाहती हूं कि पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाएं और देश को बचाने के लिए पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों के कार्यक्रमों और नीतियों के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा व्यवस्था, ऑटोमोबाइल क्षेत्र, वायु संपर्क में बढोतरी हुई।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह