पुलिस आपको नहीं बचाएगी, दिलीप घोष का हिंदुओं से सुरक्षा के लिए घर पर हथियार रखने का आह्वान

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2025

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने हिंदुओं से सुरक्षा के लिए घर पर हथियार रखने का कथित आह्वान करके राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। कथित टिप्पणी वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हुई झड़पों में तीन लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद सामने आई है। उनकी टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर हिंदू समुदाय से हथियार रखने को कहा क्योंकि पुलिस उन्हें नहीं बचाएगी। हाल ही में मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बारे में उत्तर 24 परगना जिले में एक सार्वजनिक रैली में घोष को यह कहते हुए सुना गया, "हिंदू टेलीविजन सेट, रेफ्रिजरेटर और नए फर्नीचर खरीद रहे हैं। लेकिन उनके घर में एक भी हथियार नहीं है। जब कुछ होता है, तो वे पुलिस को बुलाते रहते हैं। पुलिस आपको नहीं बचाएगी। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है