पश्चिम बंगाल हिंसा पर बोले दिलीप घोष, ममता बनर्जी अपनी जिम्मेदारी भूल गई हैं

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2023

पश्चिम बंगाल हिंसा पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि शहरों और गांवों में लगभग 1 सप्ताह से हिंसा जिस प्रकार फैल रही है लगता नहीं कि राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित होगी। ममता बनर्जी अब दूसरों पर दोषारोपण करने में लगी हैं, अपनी जिम्मेदारी भूल गई हैं... आज बंगाल को अगर शांत करना है तो मुझे लगता है कि केंद्रीय बल की तैनाती करनी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Jayanti: बंगाल सरकार को HC का निर्देश, जहां धारा 144 हो वहां जुलूस ना निकले

बता दें कि  कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को हनुमान जयंती समारोहों के दौरान शांति बनाए रखने में राज्य पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की अपील करने का बुधवार को निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं को देखते हुए आम जनता को यह आश्वासन देने के लिए आदेश दिया जा रहा है कि वे सुरक्षित हैं और किसी तरह की पेरशानी का उन्हें सामना नहीं करना पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत