ममता बनर्जी की चोट पर दिलीप घोष बोले, राजनीति में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं

By अंकित सिंह | Mar 13, 2021

नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर कथित हमले के बाद से पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान लगातार जारी है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजनीति में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं। ANI के मुताबिक दिलीप घोष ने कहा कि राजनीति में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है, अब उनके पास स्टार प्रचारक भी नहीं हैं। वो घबराई हुई हैं, नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों की सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की, साथ ही कहा कि इस बात की जांच की जरूरत है कि यह यह घटना वोट हासिल करने के लिए ‘‘रचा गया नाटक’’ तो नहीं है। घोष ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य के लोगों ने पहले भी इस प्रकार का ‘‘नाटक’’ देखा है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश