25 हथियारबंद लोगों ने घेर लिया था Dilip Joshi का घर, चिंतित हो गए थे फैंस, अब अभिनेता ने खबरों को बताया Farzi

By एकता | Mar 05, 2023

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में जेठालाल की भूमिका निभाकर मशहूर हुए अभिनेता दिलीप जोशी को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उनके घर को 25 हथियारबंद लोगों ने घेर लिया है। कथित तौर पर, मुंबई पुलिस को एक अनजान व्यक्ति द्वारा कॉल किया गया था। उसने जानकारी दी थी कि अभिनेता के घर को कुछ लोगों ने घेर लिया है और उनके पास हथियार है। यह खबर सुर्खियों में आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गयी। देशभर में मौजूद दिलीप के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। हालाँकि, अब खुद अभिनेता ने सामने आकर इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और इसे 'फर्जी' बताया है।

इसे भी पढ़ें: Kapil Sharma के शो पर पहुंची Tu Jhoothi Main Makkaar की स्टार कास्ट, Ranbir और Anubhav ने शेयर किए मजेदार किस्से

दिलीप जोशी के अलावा बी-टाउन की कई नामी हस्तियों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी शामिल हैं, जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। बता दें, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को मुकेश अंबानी के परिवार को जेड प्लस सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Vietnam में Boat Accident में भारतीयों की मौत, PM Modi ने जताया दुख, बोले- हर संभव मदद करेंगे

शहीद पिता के बदले की कसम, आ गए मोजतबा? अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर पहला संबोधन

Kanhaiya Kumar का बड़ा आरोप: Ram Mandir चंदा चोरी महापाप, SC जांच हो

Bihar में बुजुर्गों को तोहफा! 75+ उम्र के लोग अब घर बैठे कराएंगे Property Registry, CM ने किया लॉन्च