धर्मेंद्र-दिलीप कुमार का था बहुत ही गहरा रिश्ता, सायरा बानो ने बयां किया 'भाईचारे' का किस्सा

By Renu Tiwari | Nov 24, 2025

वरिष्ठ अभिनेत्री सायरा बानो ने सोमवार को फिल्म ‘‘आदमी और इंसान’’ के अपने सह-कलाकार को याद करते हुए कहा कि धर्मेंद्र और दिलीप कुमार भाइयों की तरह थे, जिन्हें बैडमिंटन खेलना पसंद था और वे खाने के बेहद शौकीन थे। धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने दो मौकों पर साथ काम किया - पहली बार धर्मेंद्र की एकमात्र बंगाली फिल्म ‘‘पारी’’ (1966) में और दूसरी बार 1972 में बनी इसकी रीमेक ‘‘अनोखा मिलन’’ में। दोनों ही फिल्मों में दिलीप कुमार ने छोटी -छोटी भूमिकाएं निभाईं।

उन्होंने कहा, ‘‘दिलीप साहब धर्मेंद्र को छोटे भाई जैसा मानते थे। उनके बीच काम से कहीं बढ़कर रिश्ता था। हम अच्छे और बुरे समय में एक-दूसरे के साथ रहे हैं। वह उन चुनिंदा लोगों में से एक थे जो दिलीप साहब से अक्सर मिलने आते थे, चाहे वह अस्पताल में हों या घर पर।’’ बानो याद करती हैं कि धर्मेंद्र और दिलीप कुमार दोनों ही खाने के बेहद शौकीन थे।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन, पीछे छोड़ी देओल परिवार की अनमोल सिनेमाई विरासत

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी धरम जी हमसे मिलने घर आते थे, उनके लिए खास बिरयानी बनाई जाती थी। उन्हें बिरयानी इतनी पसंद थी कि वह उसे घर भी ले जाते थे। ऐसा रिश्ता था कि वह कई बार तो यूं भी कह देते थे, अपनी खास बिरयानी मेरे घर भेज दीजिएगा।’’ बानो ने बताया कि सिनेमा के दोनों सितारे, जब भी समय मिलता, बैडमिंटन भी खेलते थे।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच