Diljit Dosanjh का सनसनीखेज खुलासा: कॉन्सर्ट में बोले- 'शरीर छोड़ने की कोशिश की थी', Fans हुए परेशान!

By दिव्यांशी भदौरिया | May 03, 2026

दिलजीत दोसांझ के हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि और भी कई बातें चर्चा का विषय बन गई हैं। इस वीडियो में सिंगर अपने फैंस से कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने पिछले दिसंबर में अपने शरीर छोड़ने की कोशिश की थी। इस टिप्पणी ने उनके फैंस के बीच चिंता और बेचैनी पैदा कर दी है।

छोड़ चुका हूं दुनिया

दिलजीत दोसांझ का यह वीडियो रेडिट पर पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, दिलजीत का कहना है कि बीते दिसंबर उन्होंने शरीर छोड़ने की कोशिश की। इस वीडियो में कॉन्सर्ट के बीच दिलजीत लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत पंजाबी में बोलते हैं, 'मैंने पहले ही यह दुनिया छोड़ दी है। मुझे मौत का डर नहीं है। बीते दिसंबर से मैंने इस शरीर से बाहर आने की कोशिश की थी। लेकिन यह शरीर छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम करने हैं। इसमें डरने की कोई बात नहीं है। पंजाब के बारे में हमेशा बात होती रहती है, मैं नहीं रहूंगा इसके बारे में तब भी बात होती रहेगी। मैंने यह दुनिया पहले ही छोड़ दी है, यह सच है। मैं स्टेज पर खड़ा हूं और यह मेरा भगवान है।'

किसी से गिला नहीं है

दिलजीत पंजाब से अपने कनेक्शन के लिए इमोशनल दिखे और बोले, “मुझे मृत्यु का भय नहीं है और न ही किसी के प्रति कोई गिला है। मैं सभी से प्रेम करता हूं। प्रेम, सम्मान और क्षमा। मैं इसे अपने जीवन में यथासंभव उतारने का प्रयास कर रहा हूं। जो लोग अभी मेरे साथ हैं, उनके लिए यही पंजाब का नाम है। मैं पंजाब हूं। आप क्या कहते हैं?”

फैंस में डर और चिंता

इस क्लिप पर कई कमेंट्स नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा है, हमे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन वह मानसिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं।  एक और ने लिखा है, फेम मेंटल हेल्थ पर असर डालती है। एक ने लिखा है, उम्मीद करता हूं वह ठीक हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Nota (@sunnynota)

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा