दिलजीत दोसांझ ने Ivanka Trump के साथ लिए ताजमहल के नजारे,फोटो हुई वायरल

By निधि अविनाश | Mar 02, 2020

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जितनी सुर्खियां नहीं बटोरीं उससे ज्यादा डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ने बटोर ली और भारत के लोगों का दिल जीत लिया है। इवांका ट्रंप अपने पिता डोनाल्ड ट्रम्प के साथ दो दिन के भारत दौरे पर आई थी। उन्होंने यहां अमेरिका के प्रति भारत के प्यार और दोस्ती को देखा तो वहीं दुनिया का 7वां अजूबा यानि कि ताजमहल की खूबसूरती के भी नजारे लिए।

सफल दौरे के बाद ट्रम्प एंड फैमिली भले ही अमेरिका चले गए हैं लेकिन भारत के लोग अपनी कलाकारियों से ट्रम्प के भारत दौरे को यादगार बना रहे हैं। कोई ट्रम्प के ऊपर मीम बना रहा है तो कोई उनकी बेटी इवांका के साथ अपनी तस्वीरें फोटोशॉप कर रहा है। ऐसा ही कुछ मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने किया है। उन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर को ताजमहल में बैठी इवांका के साथ एडिट किया है और पंजाबी में कैप्शन लिखा है 'मी एंड इवांका, पीछे ही पै गई, केहंदी-ताज महल जाना-ताज महल जाना... मैं फेर ले गेया, होर की करदा?' इस फोटोशॉप तस्वीर को दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। 

दिलजीत दोसांझ की इस फोटो पर आया इवांका का जवाब

दिलजीत दोसांझ सिंगर होने के साथ-साथ काफी मजाकिया भी हैं। मॉडल किम कार्दशियन के जबरा फैन दिलजीत ने पहले भी कई हॉलीवुड एक्ट्रेस के पिक्चर पर कमेंट किए हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि दिलीजीत को अपनी इस कलाकारी पर फीडबैक भी मिला हो। दिलजीत द्वारा पोस्ट की गई फोटोशॉप तस्वीर पर ट्रंप की बेटी इवांका ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि 'मुझे शानदार ताजमहल ले जाने के लिए धन्यवाद। यह एक ऐसा अनुभव था, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती।' इंवाका ने न सिर्फ दिलजीत के तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी बल्कि आदित्य चौधरी नाम के यूजर के पोस्ट पर भी भारतीयों की मेहमाननवाजी की तारीफ की। साथ ही आदित्य चौधरी यूजर ने दिलजीत को यह भी कहा कि "पाजी आप लेट हो" यानि कि दिलजीत से पहले भी कई लोगों ने इवांका के साथ अपनी तस्वीरें एडिट की हैं जिसमें कोई इवांका को साइकिल पर बिठाते नजर आ रहा हैं तो काई ताजमहल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे