पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कहा- 1984 में जो हुआ वह दंगा नहीं, नरसंहार था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

मुंबई। अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म ‘जोगी’ 1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित है और उनका कहना है कि इस घटना को “नरसंहार” कहा जाना चाहिए। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर, 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के अन्य हिस्सों में हिंसा भड़क उठी थी। पूरे भारत में लगभग तीन हज़ार से अधिक सिख मारे गए थे, जिसमें सबसे ज्यादा हत्याएं दिल्ली में हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: डीएचएल सप्लाई चेन अगले पांच वर्षों में भारत में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

दोसांझ ने कहा, “ऐसा नहीं है कि यह एक या कुछ लोगों के साथ हुआ। मैं जानता हूं कि यह घटना सामूहिक रूप से हम सभी के साथ घटित हुई है। अगर मैं कुछ घटनाओं के बारे में बात करूं तो, यह व्यक्तिगत होगा। हम फिल्म में सामूहिक रूप से इसके बारे में बात कर रहे हैं। मैं जब पैदा हुआ था तभी से सुनता आया हूं और हम आज भी उन यादों के साथ रह रहे हैं।” फिल्म ‘जोगी’ 16 सितंबर (शुक्रवार) से ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।

‘नेटफ्लिक्स’ एक ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच है, जो इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराता है। ‘जोगी’ में दिलजीत दोसांझ, मोहम्मद जीशान अय्यूब और हितेन तेजवानी के अलावा कुमुद मिश्रा और अमायरा दस्तूर ने भी अभिनय किया है। निर्देशक जफर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन