‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के 25 वर्ष पूरे, ट्विटर इंडिया पर ट्रेंड हुआ स्पेशल इमोजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

मुंबई। हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के 25 साल पूरे होने पर ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को विशेष इमोजी शुरू की। इस फिल्म के नाम को लघु रूप में और प्यार से ‘डीडीएलजे’ कहा जाता है। इसका निर्देशन दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया था और बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म थी।

इसे भी पढ़ें: DDLJ के पूरे हुए 25 साल, शाहरुख और काजोल ने कहा- कभी सोचा नहीं था इतनी लोकप्रियता मिलेगी

इस मौके पर शाहरुख खान और काजोल ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना नाम बदल कर फिल्म के किरदारों का नाम राज मल्होत्रा और सिमरन सिंह कर लिया। ट्विटर इंडिया की पार्टनरशिप मैनेजर शेरिल-एन कौटो ने कहा कि फिल्म को श्रद्धांजलि देने के लिए ट्विटर ने ‘डीडीएलजे’ इमोजी शुरू की है। उन्होंने एक बयान में कहा, “आज हम सभी कई प्रशंसकों के साथ भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक ‘डीडीएलजे’ की सफलता को मना रहे हैं और इसके लिए ट्विटर उपयोगकर्ता डीडीएलजे25इमोजी का उपयोग कर अपनी ट्विटर टाइमलाइन पर इस क्लासिक फिल्म के प्रति अपना प्यार दर्शा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Batwara 1947 के फ्लॉप होने पर शबाना आज़मी का बड़ा बयान: कहा- दर्शक सनी देओल को मुस्लिम किरदार में स्वीकार नहीं कर पाए

IIT Delhi डायरेक्टर ने प्रदर्शनकारी छात्रों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, भेजा ईमेल

BJP की युवा कनेक्ट पर रणनीति: Nitin Nabin की अध्यक्षता में Delhi में अहम बैठक

भारत-चीन का नाम लेकर रूस का ऐलान, हिला अमेरिका!