By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026
दीमापुर में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दीमापुर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात वेटरनरी कॉलोनी में हुई जब एक तेज रफ्तार वाहन ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, फिर दूसरी कार को, उसके बाद एक टेंपो को तथा आखिर में दो राहगीरों को रौंद दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान बुमई फोम के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दीमापुर के पूर्वी थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।