यूपी की इस हॉट सीट पर आमने-सामने होंगी डिंपल यादव और जया प्रदा!

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2019

उत्तर प्रदेश विधासभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। उपचुनाव को लेकर भाजपा और बसपा दोनों नेताओं की बैठकें जारी है। वहीं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पार्टी के मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान इस बार रामपुर संसदीय सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं। जिसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके चलते रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होगा। खबरों के अनुसार आजम रामपुर सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सपा अध्यक्ष को बकायदा प्रस्ताव भी दिया है।

इसे भी पढ़ें: जया प्रदा ने आजम खान के निर्वाचन को चुनौती देते हुए HC में याचिका दायर की

हालांकि अखिलेश यादव ने इस पर अभी हामी नहीं भरी है। लेकिन आजम डिंपल को जीताने की पूरी गांरटी ले रहे हैं। उन्होंने बातचीत में भी कहा कि अगर डिंपल यहां से चुनाव लड़ीं तो वह क्लीन स्वीप कर देंगी। आजम खान इस सीट से नौ बार के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को हराया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस सीट से जया प्रदा पर दांव लगा सकती है। जया प्रदा पिछले हफ्ते रामपुर पहुंची थीं और उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया था। उनके यहां पर फिर से ऐक्टिव होने के कारण उनके यहां से चुनाव लड़ने की चर्चाएं और गर्म हो गई हैं। जिसके बाद आजम इसी संभावनाओं को देखते हुए डिंपल को चुनावी मैदान में उतरने और जीत दिलाने जैसी बाते कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप