UP के नाराज मंत्री दिनेश खटीक ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, बीजेपी चीफ ने बातें भी सुनी और सख्त निर्देश भी दिया

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबरों के बीच सूबे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिसके बाद मंत्री दिनेश खटीक ने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से बीती रात मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेपी नड्डा के आवास पर खटीक ने जाकर मुलाकात की है। दोनों के बीच यूपी के वर्तमान राजनीतिक हालात पर बात हुई है। बीजेपी चीफ संग मुलाकात के वक्त दिनेश खटीक के साथ पश्चिम के सह संगठन मंत्री कर्मवीर भी मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा की तरफ से दिनेश खटीक की बातें सुनीं गईं। इसके साथ ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया गया है। दिनेश खटीक को बीजेपी चीफ नड्डा की तरफ से नसीहत भी दी गई है। खटीक से कहा गया है कि वो सरकार और पार्टी के मसले को पार्टी फोरम में ही उठाएं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर