दिनेश शर्मा की मांग, जेएनयू विवाद को तूल देने वाले छात्रों पर हो कठोर कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2019

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शुक्रवार को आगरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जेएनयू विवाद को तूल देने वाले छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिये। शर्मा ने कहा कि भारत में रहने वाले लोग यदि स्वामी विवेकानंद का भी सम्मान नहीं कर सकते तो उन्हें निर्दोष नहीं मानना चाहिये।

इसे भी पढ़ें: HRD मंत्रालय की ओर से नियुक्त पैनल के दौरे से पहले JNU छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई

इस अवसर पर अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा संगठन है, जो छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार करता है। गैर राजनीतिक होने के बाद भी इस संगठन की समाज सेवा के क्षेत्र में प्रमुखता से हिस्सेदारी रहती है। बीएचयू में एक प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद पर शर्मा ने कहा कि मुझे संस्कृत पढ़ाने वाले भी मुस्लिम शिक्षक थे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार