Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim चेहरे पर दिखी बेटे को घर लेकर जाने की खुशी, इंटरनेट पर वायरल हुई वीडियो

By एकता | Jul 10, 2023

टीवी के मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम और अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी जिंदगी में नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। दोनों शादी के लगभग पांच साल के बाद माता-पिता बने हैं। दीपिका ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था। अभिनेत्री की डिलीवरी प्रीमैच्योर थी, इसलिए उन्हें और उनके बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया था। अब इतने दिनों के बाद आज अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। दीपिका और उनके पति शोएब अपने बेटे को अस्पताल से घर लेकर जा चुके हैं। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)

इसे भी पढ़ें: जिस Jiah Khan को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगा था आरोप, अब उसी की डॉक्यूमेंट्री में काम करना चाहते हैं Sooraj Pancholi

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे को घर ले जाने से पहले हॉस्पिटल के बाहर खड़े पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। इसके अलावा अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी कुछ तस्वीरें साझा की। तस्वीरों में, शोएब अपनी पत्नी को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर कैप्शन में 'घर जाने के लिये तैयार' लिखा है। दूसरी तस्वीर, दोनों के घर की है। जहाँ नए माता-पिता के लिए 'वेलकम होम' का बोर्ड लगा हुआ है।


प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में तेजी के बीच Sensex 460 अंक फिसला, Nifty भी 124 अंक टूटा

Blue Energy Motors केंद्र की Parivartan योजना से जुड़ी, Delhi NCR में चलेंगे स्वच्छ वाणिज्यिक ट्रक

PC Jeweller का Net Profit 58 प्रतिशत बढ़ा, 14 बैंकों का कर्ज चुकाकर बनी Debt Free

Harry Brook ने तोड़ा Shubman Gill का रिकॉर्ड, 114 गेंदों में जड़ा सबसे तेज ODI दोहरा शतक