PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे

By अंकित सिंह | Aug 01, 2026

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले छात्रों को क्षमा करने की अपील पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया है कि क्या करुणा के इस संदेश के साथ-साथ उनके खिलाफ दर्ज मामले भी वापस लिए जाएंगे। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के सेल्फी वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए दिपके ने सवाल उठाया कि क्या करुणा की यह अपील कार्रवाई में तब्दील होगी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि दोस्त, सिर्फ रील पर ही माफ करोगे या केस भी वापस लोगे?

इस घटना पर लोगों के गुस्से को समझते हुए, प्रधानमंत्री ने ज़ोर दिया कि जो युवा गलती करते हैं, उन्हें हमेशा के लिए दोषी ठहराने के बजाय सही रास्ता दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र सही रास्ते से भटक गए थे, लेकिन उन्हें सुधरने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने लंबी कानूनी कार्रवाई और समाज से अलग-थलग करने के खिलाफ भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें सज़ा देना, अदालती कार्यवाही में उलझाए रखना और समाज में परेशान करना - इनमें से किसी से भी हालात नहीं बदलेंगे। मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। समाज को भी इसे स्वीकार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Swami Ramdev का Youth को संदेश: हुनरबाज़ बनो, गालीबाज़ नहीं, ये हमारी संस्कृति नहीं

उन्होंने छात्रों से इस घटना से सीख लेने और आगे बढ़ने की अपील की। इससे पहले दिपके ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की थी और अधिकारियों पर कानून को चुनिंदा तरीके से लागू करने का आरोप लगाया था। CJP द्वारा X पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर आप गाली-गलौज के लिए केस दर्ज कर रहे हैं, तो उन BJP IT सेल के लोगों के खिलाफ़ केस कब दर्ज होंगे जो सालों से ऑनलाइन महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं?

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग