राजनयिक डोनाल्ड आर्मिन ब्लोम हो सकते हैं पाकिस्तान में अमेरिका के नए राजदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

 वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन राजनयिक डोनाल्ड आर्मिन ब्लोम को पाकिस्तान में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में नामित करना चाहते हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी की। ब्लोम वर्तमान में ट्यूनीशिया में अमेरिका के राजदूत हैं और उनकी अरबी पर अच्छी पकड़ है। इससे पहले, वह ट्यूनिस में लीबिया के विदेश कार्यालय में भी सेवाएं दे चुके हैं, यरुशलम में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत और अमेरिकी विदेश मंत्रालय में अरब प्रायद्वीप मामलों के कार्यालय के निदेशक के तौर पर भी उन्होंने सेवाएं दी हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक