UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने आए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को देख 77 देशों के डिप्लोमेट्स ने वॉकआउ कर दिया। इनमें से ज्यादातर मुस्लिम देश थे। कुछ यूरोपीय और कुछ लैटिन अमेरिकी देश भी थे। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल में इजराइल के एक डिप्लोमेट ने खाली पड़ी कुर्सियों के पास जाकर लिस्ट बनानी शुरू कर दी। इजराइल का डिप्लोमेट लिस्ट में उन देशों के नाम लिख रहा था जिन्होंने वॉकआउट किया है ताकि इन देशों से आगे निपटा जाए। अब इस लिस्ट में जिस-जिस देश का नाम होगा उसके साथ बड़ा कांड होगा। आज नहीं तो उस दिन जब इनका इजराइल से वास्ता पड़ेगा। बहरहाल इसी बीच नेतन्याहू के सामने बुर्का पहनकर बैठी इस डिप्लोमेट ने भयंकर बवाल मचा दिया। बवाल भी ऐसा कि भारत में बैठे मुस्लिम भी परेशान हो गए। इस महिला डिप्लोमेट की वजह से मुस्लिम देशों की टूट सबके सामने आ गई है। वैसे इस महिला डिप्लोमेट के साथ-साथ इस युवा डिप्लोमेट के पीछे भी मुस्लिम पड़ गए हैं। मामला यहीं नहीं रुका। 

इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?


संयुक्त अरब अमीरात की बात बिल्कुल सही है। इसीलिए यह मुस्लिम देश भारत का भी दोस्त है और इजराइल का भी। बहरहाल जो लोग संयुक्त अरब अमीरात और अज़रबैजान को गालियां दे रहे हैं उन पर इजराइल ने और भी ज्यादा नमक छिड़क दिया। दरअसल संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डेनी डेनन एक ईरानी डिप्लोमेट के पास पहुंच गए। डेनी डेनन ने ईरानी डिप्लोमेट को एक सेटेलाइट इंटरनेट डिवाइस देने की कोशिश की। इजराइयली राजदूत डेनी डेनन ने ईरानी मिशन के सदस्य नासिर असदी को यह डिवाइस देने की कोशिश की। डेनी ने कहा कि इसे अपने साथ तेहरान ले जाओ। यह इंटरनेट डिवाइस आपके बहुत काम आ सकता है। इसके जरिए ईरान के लोगों को आजादी और जानकारी तक पहुंचने का मौका मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार