अमेरिका में हिरासत में लिये गये 117 भारतीय छात्रों की कानूनी मदद जारी: एमईए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने मंगलवार को कहा कि उसने एक फर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन करने पर अमेरिका में हिरासत में लिये गये कुल 129 में से 117 भारतीय छात्रों तक राजनयिक संपर्क हासिल कर लिया है और उन्हें कानूनी मदद दी जा रही है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार भारतीय छात्रों को हिरासत में लेने के मामले पर करीबी नजर बनाए हुए है और सक्रिय रूप से कदम उठा रही है।

अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, ‘‘विश्वविद्यालय’’ में नामांकन को लेकर 31 जनवरी को 129 भारतीयों को हिरासत में लिया गया है। एमईए ने कहा कि अब तक, हमारे दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने अलग अलग 36 हिरासत केन्द्रों का दौरा करके इनमें से 117 तक राजनयिक संपर्क स्थापित कर लिया है। इसमें कहा गया कि बचे हुए 12 छात्रों तक राजनयिक संपर्क के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें- पोप फ्रांसिस, शीर्ष इमाम ने आस्था की स्वतंत्रता के लिए अपील की

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?