By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 15, 2025
सोशल मीडिया पर कई चीजें वायरल होती रहती है। इन दिनों एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है, दावा किया जा रहा है कि बर्फ के पानी में हाथ डालने से माइग्रेन का सिरदर्द कंट्रोल हो जाता है। क्या सचमुच में यह माइग्रेन के दर्द को कम करता है। इस दावे का सच हम आपको जरुर बताएंगे। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, यह एक प्रकार का घरेलू नुस्खा है। कई लोगों को इससे फायदा मिल सकता है। माइग्रेन एक प्रकार का सिरदर्द है जो अक्सर एक तरफा होता है और इसके साथ कई अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। माइग्रेन केवल सिर दर्द ही नहीं बल्कि मतली, धुंधली दृष्टि, गंध, प्रकाश या ध्वनियों के प्रति असंवेदनशील बन जाता है। माइग्रेन की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन यह 18 से 44 वर्ष के लोगों को अधिक परेशान करती है। जानकारी के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक माइग्रेन की समस्या होती है। आइए आपको बताते हैं यह बर्फ उपाय कैसे करें।
ब्लड वेसल्स का संकुचन
- आप अपने हाथों को बर्फीले पानी में डालते हैं, तब शरीर की ब्लड वेसल्स सिकड़ने लगती हैं। डॉक्टर के मुताबिक, इसे Vasoconstriction कहा जाता है।
- माइग्रेन दर्द के दौरान सिर की नसें फैल जाती है, जिससे ब्लड फ्लो और प्रेशर बढ़ता है और दर्द होता है।
- हाथों की नसें सिकुड़ने से शरीर का सर्कुलेश बदल जाता है, जिससे सिर का प्रेशर कम होता है और दर्द घटने लगता है।
ब्रेन का ध्यान भटकाना
- ठंडे पानी का स्पर्श आपके ब्रेन को नया सिग्नल भेजता है।
- ऐसा करने से ब्रेन दर्द को नहीं, ठंडक पर फोकस करने लगता है।
- यह प्रकार से नेचुरल डिस्ट्रैक्शन थेरेपी है।
- इससे दिमाग को अस्थायी राहत मिलती है। दर्द में आराम मिलता है।
कैसे इस्तेमाल करें यह तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन या टब में ठंडा पानी लें और इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।
- इसके बाद अपने हाथों के कलाई या कोहनी तक पानी में डुबो दें।
- इस पानी में 1 से 5 मिनट तक हाथ डुबोकर रख दें।
- यदि आपको सिरदर्द में राहत महसूस हो, तो हाथ से बाहर निकाल लें और धीरे-धीरे शरीर को गर्म होने दें।