टीकाकरण पर भारत बायोटेक का बयान, एक मई से 18 राज्यों को कोवेक्सीन की हो रही सीधी आपूर्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

नयी दिल्ली। देश में कई राज्यों द्वारा कोरोना वैक्सीन की कमी की शिकायत के बीच भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 के टीके ‘कोवेक्सीन’ की नियमित सधी हुई आपूर्ति जारी रखेगा और एक मई से 18 राज्यों को अब तक सीधी आपूर्ति की जा रही है। भारत बायोटेक ने ट्वीट में कहा, ‘‘एक मई से अब तक 18 राज्यों को कोवेक्सीन की सीधी आपूर्ति की गई है।जिसमे आंध्र प्रदेश, दिल्ली, बिहार, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। हम अपने प्रयासों को बिना किसी हिचक के बढ़ाते हुए निरंतर टीके की आपूर्ति जारी रखेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: भारत अभी तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है: भारतीय अमेरिकी परोपकारी

गौरतलब है कि भारत बायोटेक की केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रति खुराक और राज्यों को 600 रुपये प्रति खुराक के दाम पर टीका देने की मूल्य निर्धारण नीति की काफी हुई आलोचना हुई थी। इसके बाद कंपनी ने 29 अप्रैल को अपने टीके की कीमत 600 रुपये से घटाकर 400 रुपये प्रति खुराक रखने की घोषणा की थी। देश में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए एक मई से टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है लेकिन कई राज्यों ने कहा है कि उनके पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं है जिसके कारण टीकाकरण में बाधा आ रही है।

प्रमुख खबरें

AAP डरी हुई है: Ravneet Singh Bittu पर हमले को लेकर बोले BJP सांसद Raghav Chadha

UP Politics: BJP का बड़ा Action Plan, Nitin Nabin परखेंगे Western UP में जमीनी ताकत

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

स्कूल मान्यता रिश्वत मामले में DMK नेता Anbil Mahesh से CCB ने की पूछताछ