उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिले आईआईएमसी के महानिदेशक

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 03, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को आईआईएमसी की वर्तमान शैक्षिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। प्रो. द्विवेदी ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं के विषय में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने मीडिया शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्रों में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए भारतीय जन संचार संस्थान और प्रो. द्विवेदी की प्रशंसा की। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें: दिव्यांग महिला की स्थिति देख भावुक हुये केशव प्रसाद मौर्य, तत्काल की आर्थिक मदद


पुस्तकालय का नाम पं. युगल किशोर शुक्ल के नाम पर रखना सराहनीय कदम

दीक्षित ने कहा कि भारतीय जन संचार संस्थान ने अपने पुस्तकालय का नाम भारत में हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले पं. युगल किशोर शुक्ल के नाम पर रखकर मिसाल पेश की है। इसके लिए प्रो. संजय द्विवेदी प्रशंसा के पात्र हैं। आईआईएमसी का यह पुस्तकालय हिंदी पत्रकारिता के प्रवर्तक पं. शुक्ल के नाम पर देश का पहला स्मारक है। गौरतलब है कि हृदय नारायण दीक्षित उसी उन्नाव क्षेत्र से विधायक हैं, जहां पं. युगल किशोर शुक्ल का जन्म हुआ था।

प्रमुख खबरें

Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर

Imran Khan की बहन Aleema Khanum ने PIMS के इलाज पर उठाए गंभीर सवाल, मांगी स्वतंत्र जांच

सौरव गांगुली ने अपनी छवि खराब करने पर सख्त एक्शन लिया, Facebook पेज पर FIR दर्ज कराई

Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल