By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 21, 2026
धीरे-धीरे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी शुरु होते ही एयर कंडीशनर की मांग बढ़ने लगती है, लेकिन जब हम एसी खरीदने जाते हैं, तो सबसे बड़ा कन्फ्यूजन होता है कि तीन स्टार वाला लें या पांच स्टार वाला। अक्सर होता है कि कई लोग कीमत देखकर ही एसी खरीद लेते हैं बाद फिर बिल ज्यादा आने कारण पछताते रहते हैं।
एसी की स्टार रेटिंग कैलकुलेशन को समझें
मान के चलें कि, यदि 1.5 टन एसी रोज 8 घंटे और महीने में 25 दिन चलता है और बिजली दर आठ रुपये प्रति यूनिट है, तो स्टार रेटिंग का अंतर सीधे बिल पर दिखता है। आपको बता दें कि, तीन स्टार एसी लगभग 1.5 यूनिट प्रति घंटा खपत करता है, यानी 300 यूनिट प्रति महीना और करीब 2400 रुपये बिल। दूसरी तरफ, 5 स्टार एसी औसतन 1.25 यूनिट प्रति घंटा खपत करता है, यानी लगभग 250 यूनिट प्रति महीना, लगभग 2000 हजार रुपये बिल। इससे यह पता चलता है कि केवल रेटिंग बदलने से ही हर महीने करीब 400 और साल में लगभग 4,800 रुपये की बचत होगी।
कैसे बचत होगी?
स्पष्ट है कि स्टार रेटिंग वाला एसी शुरुआत में थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन उसकी बेहतर ऊर्जा दक्षता के कारण बिजली की खपत कम होती है और चलाने का खर्च घट जाता है। आमतौर पर 2–3 साल के भीतर इसकी अतिरिक्त कीमत बिजली की बचत से वसूल हो जाती है। इसके बाद यह लंबे समय तक वास्तविक बचत प्रदान करता है और आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होता है।
3-स्टार एसी कब लेना चाहिए?
यदि एसी का प्रयोग सीमित है, सिर्फ रात में 3-4 घंटे या साल में कुछ ही महीनों के लिए, तो कम लागत वाला 3 स्टार मॉडल सही चॉइज हो सकती है। सीमित बजट और कम प्रयोग पैटर्न में इसकी कुल स्वामित्व लागत संतुलित रहता है।
5-स्टार एसी कब लेना चाहिए?
रोजाना आप एसी को लगभग 6-7 घंटे तक चलाते हैं, या आप अत्यधिक गर्म स्थान जैसे कि जयपुर, दिल्ली या नागपुर में रहते हैं, तो 5-स्टार मॉडल बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। लंबी अवधि में एसी चलाने से बिजली खपत और स्थिर प्रदर्शन इसे आर्थिक रुप से बेहतर निवेश बनाते हैं।
खरीदते समय न करें ये गलती
अक्सर होता है कि लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय केवल उसकी कीमत देखकर फैसला कर लेते हैं, जबकि सही निर्णय लेने के लिए उपयोग के घंटों, स्थानीय बिजली दरों और अगले 5–7 वर्षों की संभावित उपयोग अवधि को भी ध्यान में रखना जरूरी है। इसलिए एसी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि एसी एक लंबे समय तक चलने वाली वस्तु है, इसलिए शुरु में ज्यादा पैसा लगाकर लंबे समय तक आप सेविंग कर सकते हैं।
ये नियम जान लें
- ज्यादा चलाना है तो 5-स्टार चुनें।
-कम उपयोग है तो 3-स्टार भी पर्याप्त हो सकता है।