महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले IIMC के महानिदेशक, संस्थान में चल रहे नवाचारों की दी जानकारी

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 13, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को संस्थान में चल रहे नवाचारों की जानकारी दी और आईआईएमसी की शोध पत्रिका 'संचार माध्यम' के 'भारत में मीडिया शिक्षा के 100 वर्ष' विषय पर केंद्रित विशेषांक की प्रति भेंट की। प्रो. द्विवेदी ने आईआईएमसी के अमरावती केंद्र के संबंध में भी कोश्यारी से चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: यूनेस्को के निदेशक एरिक फॉल्ट ने कहा, न्यू मीडिया के हिसाब से हो मीडिया पाठ्यक्रमों का निर्माण

इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने कहा कि प्रो. द्विवेदी यशस्वी पत्रकार और लेखक हैं। ऐसे बौद्धिक योद्धा निश्चय ही नई पीढ़ी के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। प्रो. द्विवेदी को पत्रकारिता का लंबा अनुभव रहा है। वे जिस भी संस्थान में रहे, उसे अपनी कर्तव्यपरायणता और कर्मठता से प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आईआईएमसी ने पिछले एक वर्ष में जो नवाचार किए हैं, वे देश के अन्य मीडिया शिक्षण संस्थानों के लिए एक मिसाल हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद