बेखौफ बदमाश! हरियाणा में एक निजी स्कूल के संचालक की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2021

जींद। हरियाणा में उचाना हलके के अलीपुरा गांव में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गांव अलेवा निवासी सुरेश (48)ने अलीपुरा गांव में एक विद्यालय खोला हुआ है और पिछले लगभग 20-22 साल से वह यहीं पर रह रहे थे। सोमवार अल सुबह सुरेश सैर के लिए निकले थे कि तभी कार सवार दो-तीन अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सुरेश के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया