केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला के निदेशक ने राज्यपाल से भेंट की

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 24, 2021

शिमला  ।  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राज भवन में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के निदेशक एन. के. पांडे ने भेंट की और उन्हें संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आलू से बनने वाले विभिन्न तरह के उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, इससे किसानों की आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि आलू के उपयोग को लेकर फैली विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस संस्थान द्वारा आलू की 66 विभिन्न किस्में तैयार की गई हैं जिसमें से 8 किस्मों का प्रसंस्करण किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ओमीक्राॅन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

इसके उपरान्त, राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी के महानिदेशक सुनील एस. दाढ़े ने भी राज्यपाल से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

इसे भी पढ़ें: दलाई लामा ने अमेरिका की ओर से तिब्बती मामले पर उजरा जेया की नियुक्ति को सराहा

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राज भवन में भेंट की।  यह एक शिष्टाचार भेंट थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ