निर्देशक संजय लीला भंसाली का करोड़ों का नुकसान! एक्ट्रेस आलिया भट्ट बनीं वजह?

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2020

जैसा की बॉलीवुड लवर्स जानते है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली एक ऐसा डायरेक्टर है जो अपनी फिल्मों के सेट पर काफी खर्चा करते हैं। संजय करोड़ो खर्च करके अपनी फिल्मों के लिए भव्य सेट तैयार करवाते हैं ताकि फिल्म लोगों के जहन में एक अलग छाप छोड़ जाए। उनकी रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसे फिल्मों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भंसाली के सेट किस लेवल के होते हैं। संजय लीला भंसाली की अगली मोस्ट अवेटिड फिल्म है गंगूबाई काठियावाड़ी'। फिल्म में आलिया भट्ट का लीड रोल होगा। मुंबई में फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत ही भव्य सेट तैयार किया गया था। वहां पर फिल्म के कुछ हिस्सों को शूट भी किया जा रहा था। फिल्म के पहले शेड्युल की कुछ शूटिंग हुई थी। आलिया भट्ट के बिजी शेड्युल होने की वजह फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकीं। शूटिंग की अगली तारीख तक देश में लॉकडाउन कर दिया गया जिसके बाद सभी तरह की शूटिंग को रोक दिया गया।

सिनेमाघर बंद हो गये सभी अपने घरों में हैं ताकि कोरोना का संक्रमण न फैले। प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा था कि अगर 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुलता है तो फिल्म की शूटिंग  फिल्म सिटी में करोड़ो खर्च करके बनवाए गये सेट पर की जा सकेगी लेकिन लॉकडाउन आगे बढ़ा दिया गया। अब संजय लीला भंसाली को डर है कि अगर मानसून आ गया तो करोड़ो का सेट जो फिल्म सिटी में बनवाया है वो खराब जो जाएगा। देश के हालात तो देखते हुए नहीं कहा जा सकता कि ये परिस्थितियां कब और कैसे ठीक होंगी।

ताजा रिपोर्ट की माने तो महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में मॉनसून मई महीने से ही सक्रिय होना शुरू हो जाता है। ऐसे में शूटिंग करना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं होगा। ऐसे में सेट को तोड़ने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं है। आपको बता दे कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म सिटी में आलिया भट्ट के शूट के लिए छ करोड़ का सेट बनवाया है। मानसून में मुबई की क्या हालत होती है उसके बारे में हर कोई जानता है। संजय की चिंता सेट को लेकर काफी बढ़ी हुई हैँ।

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक