संजय राउत का आरोप, महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के लिए हो रही गंदी राजनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को अस्थिर करने के लिए ‘‘गंदी राजनीति’’ की जा रही है और ऐसी साजिशें कामयाब नहीं होंगी। राउत का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने एक पत्र में दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवा जारी रखने के लिए दो करोड़ रुपये मांगे थे और एक अन्य मंत्री अनिल परब ने उनसे ठेकेदारों से पैसा इकट्ठा करने के लिए कहा था। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 6,290 नए मामले, 21 और लोगों की मौत 

राउत ने कहा कि एमवीए सरकार को कमजोर तथा अस्थिर करने की कोशिशें ‘‘सफल नहीं होंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अनिल परब को जानता हूं। वह कट्टर शिव सैनिक हैं और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर कभी झूठी कसम नहीं खाएंगे।’’ शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ सत्ता में है।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता