Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

ओडिशा के पुरी जिले में एक दिव्यांग महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात ब्रह्मगिरि पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।

दिव्यांग महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति उसके घर में उस समय घुसा, जब परिवार के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे और उसने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के अनुसार, घटना के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बीजू जनता दल (बीजद) नेता संजय दास बर्मा ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: USA से मिले सबक के बाद बदला Team India का गेम प्लान, Suryakumar-Tilak पर नई जिम्मेदारी

Rohit Shetty Firing Case | शहर में दहशत फैलाना था मकसद, आरोपियों पर लगा MCOCA, 17 फरवरी तक पुलिस हिरासत

Cancer-Diabetes की जांच होगी आसान, उज्जैन में ECDS लगाएगी South Korean Tech वाला मेडिकल प्लांट

Ajit Pawar Plane Crash Probe: DGCA की टीम ने किया घटनास्थल का दौरा, CCTV फुटेज और वीडियो की बारीकी से जांच