खराब फॉर्म से निराश World Champion Gukesh का बड़ा फैसला, कम खेलेंगे Chess Tournaments

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2026

मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने इस सत्र में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को अपने टूर्नामेंट कार्यक्रम को कम करने का फैसला किया। उन्होंने 2026 में केवल दो ग्रैंड शतंरज टूर टूर्नामेंट में खेलने का विकल्प चुना है ताकि वह अपने खिताब की रक्षा के लिए ट्रेनिंग और तैयारी को प्राथमिकता दे सकें। गुकेश को अपने अनिरंतर प्रदर्शन के कारण नवंबर 2025 में अपने ही देश में हुए शतंरज विश्व कप में शीर्ष वरीय होने के बावजूद जल्दी बाहर होना पड़ा।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अब से उनकी प्राथमिकता उस विश्व खिताब की रक्षा की तैयारी करना होगी जिसे उन्होंने 2024 में सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर जीता था। गुकेश के पूरे ग्रैंड शतरंज टूर में नहीं खेलने का फैसला करने के बाद आयोजकों ने उनकी जगह मौजूदा विश्व कप चैंपियन जावोखिर सिंदारोव को शामिल किया है। गुकेश अब सात से 12 अप्रैल तक स्पेन में होने वाले 26,000 यूरो मास्टर्स चेस मेनोरका में खेलेंगे।

प्रमुख खबरें

पुडुचेरी के Thattanchavady उपचुनाव में शुरुआती चार घंटों में 39 फीसदी वोटिंग दर्ज

VVS Laxman बोले Shreyas Iyer बनेंगे सफल कप्तान, रणनीति और तैयारी को सराहा

सितंबर में FADA ने दर्ज की रिकॉर्ड पैसेंजर व्हीकल बिक्री, 32 फीसदी उछाल

West Bengal Bypolls: रेजीनगर में विधायक Humayun Kabir गिरफ्तार, नंदीग्राम में तनाव के बीच मतदान