अब कांग्रेस की मुंबई इकाई में कलह, भाई जगताप और जीशान सिद्दीकी आमने-सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस की कई राज्य इकाइयों में चल रहे झगड़े के बीच अब पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप और शहर के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी के बीच कलह शुरू हो गई है। सिद्दीकी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ‘अपमानजनक व्यवहार एवं अन्याय’ का आरोप लगाते हुए जगताप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, जगताप के करीबी नेताओं ने सिद्दीकी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि बांद्रा (पूर्व) के विधायक ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गलत आचरण और अनुशासनहीनता की जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गांंधी के गुजरात में गोडसे की मूर्ति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़कर गिरा दिया

जगताप के करीबी एक नेता ने जीशान के इस दावे को खारिज करते हुए कहा, ‘‘भाई जगताप के नेतृत्व में हम सभी लोग कांग्रेस को मुंबई में फिर से नंबर एक पार्टी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग पैसे के अहंकार में कांग्रेस को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’ कांग्रेस की मुंबई इकाई के नेताओं के बीच यह कलह ऐसे समय पर शुरू हुई है जब अगले सालबृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव होने हैं। मुंबई की राजनीति पर कभी दबदबा रखने वाली कांग्रेस के महाराष्ट्र विधानसभा में, शहर से फिलहाल केवल चार विधायक हैं। बीएमसी में भी कांग्रेस तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर