राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ के बाद जद(एस) के अंदर कलह खुलकर सामने आ गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

बेंगलुरू। कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीट के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव के दौरान जनता दल (सेक्युलर) के दो विधायकों के ‘क्रॉस वोटिंग’ (अपने दल के बजाय किसी अन्य पार्टी को वोट देना) करने के एक दिन बाद शनिवार को पार्टी के भीतर कलह खुल कर सामने आ गई। पार्टी नेतृत्व ने अपने दो नेताओं- कोलार से विधायक श्रीनिवास गौड़ा और गुब्बी से विधायक एस आर श्रीनिवास पर पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाया। गौड़ा ने स्वीकार किया कि उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन श्रीनिवास ने कहा कि उन्होंने केवल जद (एस) के लिए मतदान किया था।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक सैनिक घायल

सत्तारूढ़ भाजपा ने शुक्रवार को कर्नाटक में राज्यसभा के लिए चार सीट पर हुए चुनाव में उन तीनों सीट पर जीत दर्ज की, जिन पर उसने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। वहीं, कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट आई, जबकि उसने दो सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जनता दल (सेक्युलर) एक भी सीट नहीं जीत पाया, जिसने पर्याप्त वोट न होने के बावजूद अपना एक उम्मीदवार खड़ा किया था।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक