दिल्ली में शराब पर डिस्काउंट बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

दिल्ली में अब शराब की दुकानों पर मिलने वाला डिस्काउंट नहीं मिलेगा। दिल्ली सरकार ने इस बाबत सोमवार को आदेश जारी किया। दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अब दुकानदार शराब की MRP पर किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं देंगे।

डिस्काउंट नीति का बेजा इस्तेमाल

दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने कहा कि शराब दुकानदारों ने सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार किया। साथ ही बैनर और होर्डिंग भी लगवाए जिसकी इजाजत नहीं थी।

 

आपको बता दें दिल्ली में शराब के दुकानदार शराब पर भारी डिस्काउंट दे रहे थे। शराब पर डिस्काउंट के चलते दुकानों के बाहर भारी भीड़ लग रही थी और कानून व्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो रही थी। इससे पहले 15 फरवरी को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने कोरोना वायरस बीच शराब की दुकानों पर भीड़ जमा होने को लेकर शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी थी। डीडीएमए ने कहा था कि शराब की दुकानों पर कोरोना के नियमों का पालन ना करने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन