LokSabha Election 2024: एक बार फिर अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा

By अजय कुमार | Sep 20, 2023

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और अखिलेश यादव के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, एक बार फिर से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि अपर्णा यादव ने जिस तरह से बीजेपी के लिए अपने आप को समर्पित किया है। अब संभवता उसकी उन्हें 'कीमत' मिल सकती है। अपर्णा को बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतार सकती है। इस बात की चर्चा तब तेज हुई जब गत दिवस उन्होंने दिल्ली में भाजपा संगठन के नेताओं से भेंट की। इसी के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने का कहा गया हैं। अपर्णा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष व महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की थी।


गौरतलब हो। अपर्णा लखनऊ से समाजवादी पार्टी की टिकट पर 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन अखिलेश यादव उनके लिए प्रचार तक नहीं करने गए थे, जिस वजह से हार गई थीं। फिर लोकसभा चुनाव के दौरान अपर्णा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का टिकट मांगा था। मुलायम सिंह यादव ने भी उनकी सिफारिश की थी, लेकिन एक-एक करके सपा की पांचवी लिस्ट जारी हो गई थी और अपर्णा को अखिलेश ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया था- इस बीच संभल से शफीकुर रहमान को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया था। बाद में अपर्णा ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उम्मीद की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है मोहन भागवत का उत्तर प्रदेश दौरा

भाजपा उन्हें पिछला विधानसभा का चुनाव लड़ाएगी लेकिन न उन्हें चुनाव मैदान में उतारा गया संगठन में कोई पद दिया गया, परंतु अपर्णा ने कहीं किसी तरह की नाराजगी नहीं जताई। दिल्ली में अपर्णा की बीएल संतोष व सुनील बंसल के साथ बंद कमरे में करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद वह काफी प्रसन्न नजर आ रही थीं। माना जा रहा है कि भाजपा अपर्णा यादव के जरिए फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, आजमगढ़, इटावा और बदायूं लोकसभा सीट पर यादव मतदाताओं को अपने साथ खड़ा करने की कवायद में उन्हें लोकसभा के सियासी मैदान में उतार सकती है।


इससे पूर्व उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाने के बाद अंदरखाने फूलपुर संसदीय सीट से अपर्णा यादव को उम्मीदवार बनाने के कयास लगाए जा रहे थे। यूपी की सियासत में तब उनके नाम को लेकर हो रही चर्चा को चौंकाने वाला बताया गया था। पार्टी के पदाधिकारी भी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव