IPL से पहले इन खिलाड़ियों की थी चर्चा, अब साबित हो रहे फ्लॉप, जो ऑक्शन में बिक नहीं पाया था, वह छाया

By अंकित सिंह | Apr 04, 2022

आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है। आईपीएल के शुरुआती मुकाबले खेले गए हैं जिसमें फिलहाल राजस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने भी अच्छे खेल दिखाए हैं। इन सब के बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जो आईपीएल शुरू होने से पहले काफी सुर्खियों में थे। माना जा रहा था कि इस बार के आईपीएल में वह काफी रन बनाएंगे। हालांकि अब तक इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 2021 के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड पिछली तीन पारियों में फ्लॉप साबित हुए हैं। ऋतुराज गायकवाड ने 2021 में 16 मैचों में 635 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप हासिल किया था। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022 Preview | 'दीपक चाहर' की खल रही कमी, कप्तानी के दबाव में जडेजा का बल्ला सोया! CSK की शर्मनाक हार, SRH vs LSG की होगी टक्कर

दूसरी ओर आईपीएल के शुरुआती ऑक्शन में नहीं बिकने वाले उमेश यादव ने शानदार प्रश्न किया है। शुरुआती ऑक्शन में उमेश यादव को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। बाद में कोलकाता की टीम में उमेश यादव को शामिल किया गया। फिलहाल उमेश यादव तीन मैचों में 8 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर हैं। इसके अलावा इस बार के आईपीएल में सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले ईशान किशन ने का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। ईशान किशन ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और 135 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow