41 साल बाद वियना में भारतीय पीएम, द्विपक्षीय साझेदारी के व्यापक आयामों पर चर्चा

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच दोस्ती आने वाले समय में और भी मजबूत होगी क्योंकि वियना में उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया, जो 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की पहली यात्रा थी। रूस की दो दिवसीय यात्रा के बाद वियना हवाई अड्डे पर पहुंचे मोदी का ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने स्वागत किया। बाद में प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया जब उन्होंने बुधवार को अपनी आधिकारिक वार्ता से पहले एक निजी रात्रिभोज के लिए ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और ऑस्ट्रियाई चांसलर को पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा गया। 

इसे भी पढ़ें: Modi Fan निकले ऑस्ट्रिया के चांसलर, पहली बार देखते ही ले ली सेल्फी

प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए ऑस्ट्रियाई चांसलर का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह कल हमारे बीच होने वाली वार्ताओं को लेकर उत्सुक हैं। हमारे देश पूरी दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि  चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया के बीच मजबूत मित्रता है जो आने वाले समय में और प्रगाढ़ होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच प्रगाढ़ मित्रता है जो आने वाले वक्त में और मजबूत होगी। दोनों नेताओं के बीच आज आधिकारिक तौर पर बातचीत होगी जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के व्यापक आयामों पर चर्चा होगी। 

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi के ऑस्ट्रिया के विएना पहुंचने पर बजा 'वंदे मातरम', देखें ऐसे हुआ स्वागत

पीएम ने भारतवंशी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। ऑर्केस्ट्रा का नेतृत्व करने वाले विजय उपाध्याय ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑर्केस्ट्रा में कुल 50 लोग शामिल थे। विजय उपाध्याय ने कहा कि मैं ऑस्ट्रिया के इस कॉलेज में आया और अब मैं वियना यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग का निर्देशन करता हूं। पीएम मोदी के सामने प्रदर्शन करने केी तैयारियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहला काम जो मैंने किया, वह यह था कि हमें क्या करना है। 

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway