विपक्षी दलों के पैदल मार्च पर बोले संबित पात्रा, संसद सत्र के दौरान एक दिन भी नहीं होने दी कोरोना पर चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2021

नयी दिल्ली। संसद का मानसून सत्र समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए संसद से लेकर विजय चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई, बाहर से लोगों को बुलाकर और नीली वर्दी में डालकर सांसदों से मारपीट की गई। 

भाजपा नेता ने कहा कि देश ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा। ये लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। यही नतीजा है कि आज देश की जनता राहुल गांधी और उनकी पार्टी को सड़क पर ले आई है। आज वो कहीं जीत नहीं पा रहे हैं। आज वो कहीं लोकतांत्रिक तरीके से आगे नहीं बढ़ पा रही है। 

इसे भी पढ़ें: लालू यादव ने की जाति आधारित जनगणना की मांग, कहा- आंकड़ों से बहुसंख्यक का भला होता नहीं, हम क्या अचार डालेंगे 

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कुछ और विपक्ष के लोग तो शुरू से ही कह रहे थे कि हम संसद के सत्र को वाशआउट करने के लिए वाशिंग मशीन लेकर आए हैं। आप सिर्फ संसद को ही बदनाम नहीं कर रहे हैं बल्कि पूरे देश को बदनाम करने की षड़यंत्र और साजिशें कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें