राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, राजनाथ बोले- सरकार जो कहती है वो करती है

By अंकित सिंह | Jul 29, 2025

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे पहले अपनी बात रखी। ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। उन्होंने कहा कि भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वो करती है। 

इसे भी पढ़ें: संसद में 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर चर्चा में बजा मोदी सरकार का डंका! राजनाथ सिंह की पाक को चेतावनी, जयशंकर ने विपक्ष को घेरा

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में यह विस्तृत जानकारी दी है कि सोमवार को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मारे गये आतंकवादियों के पास से मिले हथियारों की फारेंसिक जांच की गयी है। सिंह ने कहा कि जांच में यह पूरी तरफ स्पष्ट हो गया कि यह वे ही हथियार हैं जिनका इस्तेमाल पहलगाम आतंकवादी हमले में किया गया था। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम जो कहते हैं, वह करते हैं। यही हमारा चरित्र है।’’ 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police