भाजपा विधायकों के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं महज अफवाह: रमेश पोखरियाल निशंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन विधायकों के कांग्रेस में जाने की चर्चाओं को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को कहा कि ये चर्चाएं केवल अफवाहें हैं। कांग्रेस में जाने की संभावनाएं टटोलने संबंधी अटकलों के बीच हरक सिंह रावत को प्रदेश मंत्रिमंडल और भाजपा से रविवर को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद प्रदेश में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि देहरादून के रायपुर क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा काऊ, हरिद्वार के रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा और खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भाजपा छोडकर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Harak Singh Rawat | उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह भाजपा से निष्कासित, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

बहरहाल, हरिद्वार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक ने संवाददाताओं द्वारा इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चल रही इन चर्चाओं को गलत बताया और कहा कि उनकी तीनों विधायकों से बात हुई है और तीनों ने कहा है कि ‘‘वे भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे।’’ निशंक ने कहा कि विधायक स्वयं भी इन खबरों से आश्चर्यचकित हैं और मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘‘देश भर से इसी लिए उसे ठुकराया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में भी कांग्रेस जनता की लड़ाई के लड़ने के बजाय अपनों से ही लड़ाई में लगी हुई है। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, Cockroach Janata Party ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात

Asian Games में Satnam Singh और Salman Khan ने नौकायन में जीता कांस्य पदक