India China के बीच LAC पर डिसइंगेजमेंट प्रोसेस पूरा, सदन में कांग्रेस सांसद के सवाल पर जयशंकर ने दे दिया पूरा ब्यौरा

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बल लद्दाख के देपसांग में सभी गश्त बिंदुओं और पूर्व की सीमा तक जाएंगे जो ऐतिहासिक रूप से भारत की गश्त सीमा रही है। उन्होंने लोकसभा में कहा कि चीन के साथ डिसइंगेजमेंट समझौता का आखिरी हिस्सा देपसांग और डेमचोक से जुड़ा था। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि मेरे (पिछले) बयान (संसद में) में इसका उल्लेख किया गया था कि समझ में यह परिकल्पना की गई थी कि भारतीय सुरक्षा बल देपसांग में सभी गश्त बिंदुओं पर जाएंगे, और पूर्व की सीमा तक जाएंगे जो ऐतिहासिक रूप से हमारी गश्त रही है।

इसे भी पढ़ें: India Action on Bangladesh: बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले के बाद क्या है मोदी सरकार का एक्शन प्लान, ओवैसी के सवाल पर जयशंकर ने दिया तगड़ा जवाब

उन्होंने कहा कि अगर भारत का कोई भी पड़ोसी सोचता है कि कुछ करके वह भारत की स्थिति बदलना चाहता है, तो उन्हें स्पष्ट होना चाहिए कि ऐसा नहीं होने वाला है। मुझे लगता है कि मेरे साथ पूरा सदन इस पर स्पष्ट है। म्यांमार पर मंत्री ने कहा कि म्यांमार में बहुत अशांत परिस्थितियों के कारण, भारत को फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर) की समीक्षा करनी पड़ी, जो भारत-म्यांमार सीमा के करीब रहने वाले लोगों को बिना किसी दस्तावेज के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किमी तक जाने की अनुमति देता है।

प्रमुख खबरें

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat