Prabhas को डेट कर रही है Disha Patani? PD टैटू पर अभिनेत्री के रहस्यमई जवाब ने अफवाहों को दी आग

By एकता | Jul 03, 2024

कल्कि 2898 AD स्टार दिशा पाटनी अपने नए टैटू को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री ने अपने हाथ पर 'PD' अक्षर का नया टैटू बनवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने दिशा का नाम प्रभास से जोड़ दिया। बता दें, दिशा और प्रभास इसी महीने रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि' में साथ में स्क्रीन करते दिखाई दिए। ऐसे में लोगों ने अभिनेत्री के टैटू को देखते ही प्रभास के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ाना शुरू कर दिया। हालाँकि, अब दिशा ने आगे आकर अपने नए टैटू पर सफाई दी है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 । राखी सावंत ने Payal Malik को 'चुड़ैल' कृतिका के साथ अपने पति Armaan Malik को साझा न करने की नसीहत

अभिनेत्री का हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हुआ है। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया, लेकिन जब तक दोनों के डेटिंग की अफवाहें थी तब तक दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया। ब्रेकअप की खबरें आने के बाद दिशा और टाइगर साथ में स्पॉट नहीं हुए हैं। टाइगर से ब्रेकअप के बाद दिशा को एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ स्पॉट किया गया। एलेक्स ने अपने बाइसेप पर दिशा के चेहरे का बड़ा सा टैटू बनवाया था। हालाँकि, पिछले कुछ समय से इन दोनों को भी मीडिया ने साथ में स्पॉट नहीं किया है। ऐसे में अभिनेत्री की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक बैठे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में DM और SSP के साथ Pushkar Singh Dhami की मैराथन बैठक, अफसरों को दी चेतावनी

Mizoram Tourism: भूटान मॉडल अपनाएगा मिजोरम, 10 साल में जिम्मेदार पर्यटकों को जोड़ने का लक्ष्य

Ashwini Vaishnaw ने चेताया, AI और विकसित देशों के कर्ज से बढ़ेगी वैश्विक अनिश्चितता

Prabhasakshi NewsRoom: Houthis के Missile Attacks से दहला Saudi Arabia, पलटवार में Yemen में मचाई भारी तबाही